फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश :  एक जनवरी से अब तक 13.47 करोड़ रुपये की अवैध शराब और मादक पदार्थ जब्त

Wed, 13 Mar 2019 04:33 PM IST
आसिम खान भाषा, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में एक जनवरी से अब तक राज्य नारकोटिक्स द्वारा की गई कार्यवाही में 13.47 करोड़ रुपये कीमत की अवैध शराब तथा मादक पदार्थ जब्त किया गया है। प्रदेश में मई 2019 में चार चरणों में लोकसभा चुनाव होना है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी.एल. कान्ता राव ने बुधवार को बताया कि प्रदेश में एक जनवरी से अब तक 13.47 लाख रुपये की अवैध शराब तथा मादक पदार्थ जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा एक जनवरी 2019 से आज तक की गई कार्यवाही में लगभग 5.15 करोड़ रुपये मूल्य की 1.71 हजार लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। इसके अलावा प्रदेश के आबकारी विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में अब तक लगभग 3.12 करोड़ रुपये मूल्य की 1.04 लाख लीटर अवैध शराब और 3.67 करोड़ रुपये कीमत की 12.78 लाख लीटर लाहन , महूआ से बनी देशी शराब को जब्त किया गया है।


राव ने कहा कि राज्य नारकोटिक्स द्वारा की गई कार्यवाही में 23.24 लाख रुपये की 213 ग्राम अवैध हेरोइन तथा केन्द्रीय नारकोटिक्स द्वारा नीमच में 1.29 करोड़ रुपये की 129.510 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें