फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सागर में कच्चे घर की दीवार में छिपकर बैठा था 10 फीट का सांप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Sat, 20 May 2023 08:17 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के श्रीराम कॉलोनी के एक कच्चे मकान की दीवार से 10 फीट का सांप निकला है। इसे देखकर इलाके में दहशत हो गई। मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। 
 
विज्ञापन
सागर में करीब दस फीट के सांप का रेस्क्यू किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर के श्रीराम कॉलोनी में बने एक कच्चे मकान में रहने वाले परिवार को दीवार में सांप दिखा। इसके बाद तो जैसे पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया। आहट सुनकर सांप कच्चे घऱ की दीवार में चौखट के नीचे घुस गया। परिवार सड़क पर और सांप घर में था। 
विज्ञापन


तब सांप पकड़ने वाले असद खान को बुलाया गया। उन्होंने वहां बंधी मवेशियों को अलग किया। फिर सांप को पकड़ने की मशक्कत शुरू की गई। दीवार को खोदकर जैसे ही सांप को निकाला, उसकी लंबाई देखते ही हर किसी ने आश्चर्य जताया। वह करीब दस फीट लंबा था। असद खान ने उस सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। 
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें