फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अगस्त को 52 सेकंड के लिए थम जाएगी जिंदगी

Sat, 20 Jul 2013 09:23 PM IST
मेरठ(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ की शुरुआत हो चुकी है। इस संदर्भ में सोमवार को व्यापारियों के साथ बैठक हुई। व्यापारियों ने पूरे मनोयोग से सहयोग का आश्वासन और सुझाव भी दिये।
विज्ञापन


सभी ने सुझाव दिया कि 15 अगस्त की सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पूरे शहर के व्यापारी अपने प्रतिष्ठान खोलें और ध्वजारोहण करते हुए सुबह 10 बजे सामूहिक राष्ट्रगान में शामिल हों।

गढ़ रोड स्थित होटल सम्राट हेवंस में बैठक की शुरुआत गत वर्ष के कार्यक्रम की झलकियों से हुई। ‘अमर उजाला’ के कलस्टर हेड भवानी शर्मा ने द अध्ययन स्कूल, एडको डेवलपर्स, राधा गोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज, आकाश गंगा साड़ीज, भारती फ्लोरा, एएस फोटो स्टूडियो, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक और होटल सम्राट हैवंस के सहयोग से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद ‘अमर उजाला’ के संपादक राजीव सिंह के साथ सुझाव साझा किये। बैठक के बाद ‘अमर उजाला’ के महाप्रबंधक मनीष तिवारी ने सभी का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


बाजारों में होगा राष्ट्रगान

डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनेश जैन, बागपत रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय मित्तल, दवा व्यापारी रजनीश कौशल ने कहा कि 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व है।

इस दिन छुट्टी होने के कारण अधिकांश बाजार इस अभियान में शामिल नहीं हो पाते हैं। ऐसे में यदि 15 अगस्त को सुबह दो घंटे बाजार खोलने की अनुमति मिल जाए तो इस महापर्व में सभी शामिल हो सकेंगे।

संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ और महामंत्री नवीन गुप्ता ने कहा कि प्रशासन बाजार खोलने की अनुमति नहीं देता है, तो भी व्यापारी सुबह 9 से 11 बजे तक प्रतिष्ठान खोलकर उन्हें तिरंगे से सजाएं। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह उप श्रमायुक्त से बात करेंगे।

प्रचार में देंगे बराबर का सहयोग
ईंट निर्माता एसोसिएशन के महामंत्री पवन मित्तल सहित सभी व्यापारियों ने ‘मां तुझे प्रणाम’ के अभिनव अभियान के प्रचार प्रसार में पूरा सहयोग का वादा किया।

कई प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में बैनर, होर्डिंग और फ्लैक्स लगाने का वादा किया।

तिरंगों से सजा होगा बाजार
न्यू सर्राफा व्यापार एसोसिएशन के महामंत्री दिनेश रस्तोगी ने कहा कि वो 15 अगस्त को व्यापारियों के साथ अपना पूरा बाजार सजाएंगे। सभी व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपना-अपना बाजार तिरंगों से सजाने की बात कही।

सिनेमा घर भी होंगे उपलब्ध
‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत होने वाले फिल्म फेस्टिवल में तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार स्कूली बच्चों को नंदन सिनेमा हाल में देश भक्ति की फिल्में दिखाई जानी हैं।

बैठक में मौजूद सिनेमा प्रदर्शक संघ के अजय गुप्ता ने कहा कि वो सिनेमा हाल मालिकों से बात कर दूसरे सिनेमा हाल में भी फिल्म दिखाने की व्यवस्था कराएंगे।

कार्यक्रमों के लिए देंगे मंडप
मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष गुप्ता और महामंत्री मनोज गुप्ता के साथ होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने कहा कि इस अभिनव कार्यक्रम के दौरान जहां भी मंडप या होटल की आवश्यकता होगी। उसे एसो. की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा।

‘मां तुझे प्रणाम’ की तैयारियों को लेकर यह व्यापारियों का उत्साह ही था, कि उन्होंने दोबारा बैठक कराने की बात कही। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ और महामंत्री नवीन गुप्ता ने सभी व्यापारियों की सहमति के बाद कहा कि इस बैठक में सभी इकाईयों के प्रतिनिधि नहीं आ पाए हैं।

ये भी रहे मौजूद
संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नगीन चंद जैन, संयुक्त मंत्री कौशल गोयल, अशोक ग्रोवर, गजेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष सतीश चंद जैन, चंद्र मोहन अग्रवाल, भोपाल गुप्ता, पुनीत शर्मा, अनिल मित्तल, संजय गुप्ता, विपुल सिंघल, नवीन अग्रवाल, राकेश रस्तोगी, सुरेश, अंकित अग्रवाल, पंकज रस्तोगी, सुदेश रस्तोगी, ललित गोयल, निखिल महाजन, राहुल जैन, अंकित अग्रवाल, सर्वेश सर्राफ, देवीचरन सैन, रनवीर सिंह यादव, अशोक विनायक, भोलानाथ मल्होत्रा, नवीन शर्मा, बीडी गुप्ता, खेता सिंह आदि।

जागरूकता पैदा करेंगे
न्यू सर्राफा व्यापार एसो. के मंत्री योगेश रस्तोगी, दवा व्यापारी घनश्याम मित्तल, संयुक्त युवा व्यापार संघ के महामंत्री निखिल महाजन ने कहा कि अभियान अभी शहर के पुराने हिस्से में नहीं पहुंचा है। इसलिए वे फ्लैक्स से जागरूकता पैदा करेंगे।

रहेंगे तैयार
व्यापारियों ने बैठक में कहा कि मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत 15 अगस्त को राष्ट्रगान के लिए तैयार रहेंगे। साथ ही आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

इतिहास की भी मिले जानकारी
संयुक्त युवा व्यापार संघ के अध्यक्ष अक्षय जैन अरिहंत और न्यू सर्राफा व्यापार संघ के महामंत्री दिनेश रस्तोगी ने कहा कि इस अभियान के दौरान मेरठ के क्रांतिकारी इतिहास की भी जानकारी जनता को देने का प्रयास होना चाहिये।

इसके लिए समाचार पत्र में 15 अगस्त तक जनपद के ज्ञात-अज्ञात शहीदों के इतिहास की जानकारी दी जाये और संभव हो तो एक पत्रिका भी प्रकाशित कर वितरित कराई जाये। इसमें भी व्यापारियों ने अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टर भी आए आगे
मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा और महामंत्री दीपक गांधी ने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टर इस अभियान में ‘अमर उजाला’ के साथ हैं।
ट्रांसपोर्ट नगर में ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान भी होगा। इसके अलावा वे प्रचार-प्रसार में भी अपना सहयोग देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें