‘अमर उजाला’ अपने सहयोगियों के साथ एक बार फिर कार्यक्रमों की शृंखला ला रहा है। सभी कार्यक्रम देशभक्ति से ओतप्रोत होंगे।
इसके तहत बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता होगी तो युवाओं के लिए आजादी के मतवाले थीम पर आधारित कार्यक्रम।
पेंट योर नेशन (चित्रकला प्रतियोगिता)
स्कूली बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 28 जुलाई के बीच होगा।
विषय होगा
1. राष्ट्रीय व्यक्तित्व प्रथम श्रेणी और 2. अतुल्य भारत द्वितीय श्रेणी
निबंध प्रतियोगिता
स्कूली बच्चों के बीच आयोजन 8 से 28 जुलाई के बीच होगा।
विषय होगा : 1. मेरे सपनों का भारत और 2. भारतीय राजनीति, भ्रष्टाचार, युवाओं की भूमिका
स्लोगन प्रतियोगिता
कक्षा छह से बारह तक के छात्रों के बीच प्रतियोगिता 8 से 28 जुलाई के बीच होगी।
विद्यार्थी को देशभक्ति से ओत-प्रोत संदेश अधिकतम 25 शब्दों में लिखकर भेजने होंगे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता :
कक्षा चार तक के छात्र - छात्राओं के बीच प्रतियोगिता 13 जुलाई को होटल सम्राट हेवेंस में होगी।
बेटी बचाओ रैली
इस कार्यक्रम के तहत पहली बार हो रही यह रैली 26 जुलाई को जीआईसी से शुरू होकर शहीद स्मारक तक जाएगी।
फ्रीडम फिल्म फेस्टिवल
26 जुलाई से एक अगस्त तक नंदन सिनेमा में देशभक्ति से ओतप्रोत फिल्में दिखाई जाएंगी।
युवान आजादी के मतवाले
युवाओं को स्वाधीनता के मायने बताने के लिए यह कार्यक्रम स्कूली बच्चों के बीच होगा।
उल्लास आजादी का
उल्लास में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति 26 जुलाई को होगी।
मां तुझे प्रणाम में भागीदारी के लिए अमर उजाला कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यदि आपके पास कोई सुझाव हो, या अपना कोई कार्यक्रम मां तुझे प्रणाम के बैनर तले करना चाहते हैं तो हमें इस पते पर ई मेल कर सकते हैं - maatujhepranam@mrt.amarujala.com
द अध्य्यन स्कूल, एडको डवलपर्स, राधागोविंद इंजीनियरिंग कॉलेज, आकाशगंगा साड़ीज, भारती फ्लोरा, ए.एस. फोटो स्टूडियो, न्यू लक्ष्मी साउंड ट्रैक और होटल सम्राट हेवेन्स।