फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफरयाब जिलानी की हालत गंभीर, मेदांता में भर्ती, वरिष्ठ वकील घर में हो गए थे बेहोश

Thu, 20 May 2021 10:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी की हालत गंभीर है। बृहस्पतिवार शाम को वह घर में गिरकर बेहोश हो गए थे।
विज्ञापन
जफरयाब जिलानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता जफरयाब जिलानी की हालत गंभीर है। बृहस्पतिवार शाम को वह घर में गिरकर बेहोश हो गए थे। इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक रहे जिलानी के सिर में चोट लगी है। उनका ब्लड प्रेशर भी अधिक है। एमआरआई समेत अन्य जांच कराई जा रही है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि गिरने की वजह से सिर में चोट लगी है या ब्लड प्रेशर की वजह से इंटरनल ब्लीडिंग हुई है। दोनों ही स्थितियां गंभीर हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम जिलानी की निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें