फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल बिजनेस से भी कर सकते हैं घर बैठे लाखों की कमाई

Fri, 10 Mar 2017 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
website
विज्ञापन
इंटरनेट केवल सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत सूचनाएं साझा करने या जरूरी सूचना जुटाने का ही माध्यम नहीं है बल्कि इंटरनेट आज के समय में कमाई का एक बड़ा माध्यम भी हो सकता है।
विज्ञापन


महिलाओं के लिए खासतौर पर यह एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है जोकि घर पर रहते हुए भी काम कर सकती हैं। इस संदेश को देने के लिए ब्लॉग लिखने वाले दिल्ली के छह युवाओं का एक दल 19,000 किमी. की कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पूरी करके लखनऊ पहुंचा।

लखनऊ में इन युवाओं ने जनेश्वर मिश्र पार्क में शाम को स्थानीय ब्लॉगर्स से अपने अनुभव साझा किए। डिजिटल यात्रा को शुरू करने वाले युवा ब्लॉगर कपिल आनंद ने बताया कि 15 जनवरी को हमने अपनी यात्रा शुरू की।
विज्ञापन


डल झील से यात्रा शुरू करने के साथ ही हमने युवा और महिलाओं को डिजिटल वर्ल्ड से जुड़ने और इसे कमाई का जरिया बनाने के लिए जागरूक किया। यात्रा के बीच हम देश के लगभग सभी बड़े शहर और कई गांवों तक  अपनी पहुंच बना चुके हैं।

हमने युवा और महिलाओं को जहां डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन कंटेंट राइटिंग और ब्लॉग लिखने के बारे में बताया। हमने उन्हें यह भी बताया कि इससे कैसे कमाई की जा सकती है।
विज्ञापन

12 मार्च को दिल्ली में खत्म होगी यात्रा

ब्लॉगर्स से साझा करते अनुभव - फोटो : amar ujala
लखनऊ में ब्लॉगर अतुल शर्मा, अमान रिजवान, अलमस मलिक, राजेश चौहान और शलाका सोमानी भी इस ग्रुप के साथ बृहस्पतिवार को जनेश्वर मिश्र पार्क में रूबरू हुए। इस दौरान यात्रा में शामिल जय पौडियाल, पवन कुमार, योगेश, विनय भी मौजूद रहे।

पवन कुमार ने बताया कि ऐसे कई उदाहरण हैं जिनमें महिलाओं ने इंटरनेट का उपयोग कर लाखों रुपये की कमाई घर बैठे की है। इसमें यू ट्यूब पर दो से पांच मिनट के उपयोगी वीडियो बनाकर खुद का ऑनलाइन चैनल बना सकते हैं।

इस पर चलने वाले विज्ञापन का एक हिस्सा इसे अपलोड करने वाले को भी मिलेगा। यात्रा 12 मार्च को दिल्ली के इंडिया गेट पर खत्म होगी। यहां पूरे देश को एक संदेश भी ब्लॉगर्स देंगे।

इसमें इंटरनेट को मनोरंजन से अलग सूचना और डिजिटल बिजनेस की ताकत बनाने की अपील की जाएगी। यह पूरी कवायद स्किल डवलपमेंट मिशन के तहत की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें