फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में देवर ने भाभी को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद इलाके के नजरनगर गांव में शुक्रवार को एक युवती को उसके देवर ने गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम नजर नगर निवासी मोहित यादव ने इसी गांव निवासी राजेंद्र यादव की पुत्री रोली यादव (23) से दो साल पहले घरवालों की मर्जी के बिना शादी की थी। रोली के पांच माह का बेटा है। शुक्रवार को किसी बात को लेकर विवाद होने पर देवर सौरभ यादव ने रोली पर तमंचे से फायर कर दिया। पीठ पर गोली लगने से रोली गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोली को मलिहाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। छानबीन में पता चला कि मोहित की शादी से परिवारीजन खुश नहीं थे। आए दिन घर में विवाद होता था। आरोपी सौरभ की रोली से अक्सर कहासुनी होती थी। आशंका है कि इसी विवाद में उसने वारदात अंजाम दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

बहन को भी डेढ़ साल पहले मारी थी गोली रोली को गोली मारने के आरोपी सौरभ यादव ने करीब डेढ़ साल पहले अपनी बहन को भी गोली मारी थी। तब भी रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस ने सौरभ को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। कुछ माह पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा था। मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी रोली से आए दिन छोटे भाई सौरभ की नोकझोंक होती थी। कई बार समझाने और फटकार लगाने पर भी सौरभ आए दिन अपनी भाभी से झगड़ा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें