फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में छेड़छाड़ से तंग होकर युवती ने फंदा लगाकर दी जान, फोन पर कई दिनों से कर रहा था परेशान

Sat, 02 Jan 2021 02:38 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीकेटी थाना इलाके के एक गांव में शुक्रवार शाम 18 साल की एक युवती ने छेड़छाड़ से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवती को एक अज्ञात युवक फोन कर लगातार कई दिनों से परेशान कर रहा था। शुक्रवार शाम को भी युवक ने युवती को फोन किया। थाने में दी गई तहरीर में युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम जब उसकी बेटी घर पर अकेली थी, इसी दौरान युवक पहुंचा और उसे परेशान किया। 

इससे तंग आकर बेटी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब घर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें