फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
करवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन
माल। माल इलाके में करवा चौथ मनाने ससुराल जा रहे बाइक सवार अमरजीत यादव (25) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के वक्त उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, दुबग्गा के कटौली निवासी अमरजीत ट्रक मैकेनिक थे। उनके छोटे भाई अभय ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अमरजीत बाइक से माल के नरायनपुर गांव स्थित अपनी ससुराल करवा चौथ मनाने जा रहे थे। गोपरामऊ और बीघापुर गांव के बीच हादसा हो गया। उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और घिसटते हुए बिजली के पोल से जा टकराई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी सोनिका और पांच साल का बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें