राजधानी में बकरी चराने गई युवती से गांव के ही युवक ने घिनौना काम किया। घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो घरवाले कांप गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
राजधानी लखनऊ के माल इलाके में शुक्रवार शाम बकरी चराने गई युवती से गांव के रहने वाले दुर्गेश ने दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ माल थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर नवाब अहमद के मुताबिक, युवती रोज की तरह शाम के वक्त खेत में बकरी चराने गई थी। इस बीच दुर्गेश वहां पहुंच गया। उसने युवती को अकेला देखा उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ हाथापाई करते हुए धमकी देते हुए भाग गया।
घर पहुंचकर किशोरी ने सारी बात परिजनों को बताई। युवती के पिता ने आरोपी के खिलाफ देर रात दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से मजदूर है। पुलिस ने उसको मेडिकल के लिए भेज दिया है।