फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रीमियम तत्त्काल में सीटें खाली, नहीं हुई बुकिंग, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन से मुंबई से लखनऊ वापसी में आ रही दिक्कतें 220 तक खाली स्लीपर व एसी बोगियों में सीटें
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। मुंबई से लखनऊ आने वाली ट्रेनों में प्रीमियम तत्काल कोटे में सीटें खाली होने के बावजूद यात्री मायूस हैं। सुस्त सवेर की वजह से कोटे में टिकट नहीं बुक हुए। नाराज यात्रियों ने रेलवे से शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, लखनऊ से मुंबई रूट पर चलने वाली ट्रेनों में वेटिंग लंबे समय से बनी हुई है। तत्काल कोटे में भी यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं। रविवार को यात्रा करने की चाह रखने वाले मुसाफिरों ने जब शनिवार को तत्काल कोटे में टिकट कराए तो पुष्पक, कुशीनगर, अवध सहित अन्य ट्रेनों में उन्हें वेटिंग ही नसीब हुई। ऐसे में रेलवे की ओर से उपलब्ध कराए जा रहे प्रीमियम तत्काल कोटे में भी करीब 220 सीटें खाली थीं। स्लीपर से लेकर एसी बोगियों में टिकट करवाने के लिए यात्रियों ने प्रयास किए, लेकिन सुस्त सर्वर के चलते टिकट ही नहीं बुक हुए। यह हाल तब है, जब प्रीमियम तत्काल कोटे के टिकटों को रेलवे को अच्छे राजस्व की प्राप्ति होती है। रविवार को रवाना होने वाली अवध एक्सप्रेस के प्रीमियम तत्काल कोटे की थडे एसी में 12. सेकेंड में सात सीटें रिक्त थीं। ऐसे ही एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस की थडे एसी में 37 व सेकेंड में पांच सीटें थीं। उद्योगनगरी एक्सप्रेस की स्लीपर में 38. थडे एसी में 50, सेकेंड में छह सीटें रिक्त थीं। एलटीटी सुलतानपुर एक्सप्रेस की स्लीपर में 55, थडे एसी में 50, सेकेंड में चार सीटें तथा पुष्पक एक्सप्रेस थडे एसी इकोनॉमी में 39, थर्ड एसी में 22, सेकेंड में दस सीटें खाली थीं। लेकिन यात्रियों को यह सीटें नसीव नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी महंगी होती हैं सीटें

प्रीमियत तत्काल कोटे में थडे एसी इकोनॉमी श्रेणी के टिकट की दर 3215 रुपये, सेकेंड एसी का 4695 रुपये था। यह पुष्पक एक्सप्रेस में था। हालांकि अवध एक्सप्रेस की थडे एसी इकोनॉमी का किराया 4165. थडे एसी का 4810 रुपये, सेकेंड का 4300 रुपये रहा। जवकि यात्रियों को मुंबई की उडानें छह से सात हजार रुपये में मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें