फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवीपाटन पहुंचे योगी : श्रावस्ती से सीएम ने लाइव प्रसारण में सौंपी जिम्मेदारी, बोले- उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में करें काम अधिकारी

Tue, 03 Aug 2021 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर

सार

रात्रि विश्राम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भोरपहर मां पाटेश्वरी का दर्शन करेंगे। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे। गोशाला में गायों को चारा खिलाकर गो सेवा करेंगे।
विज्ञापन
देवीपाटन के विश्राम गृह जाते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार की शाम को पहुंचे। इससे पूर्व श्रावस्ती जिला के मुख्यालय भिनगा से लाइव प्रसारण के माध्यम से योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में सभी अधिकारी कार्य करें। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया कि जनहानि न होने पाए।  

विज्ञापन


मंगलवार की शाम तुलसीपुर के मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवनियापुर के मैदान पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा। इसके बाद कार से सीएम शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचे, और यहां पर रात्रि विश्राम करेंगे।  इससे पूर्व सीएम का श्रावस्ती जिला के मुख्यालय भिनगा से लाइव प्रसारण के माध्यम से कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में सभी विभागों के अधिकारियों को संबोधन सुनाया गया। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में सभी अधिकारी कार्य करें। प्रदेश सरकार ने कोरोना महामारी को लेकर हर स्तर पर प्रयास किया कि जनहानि न होने पाए। सभी अधिकारी अपने-अपने जिलों में निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करें, जिससे आम जनमानस को सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके। साढ़े चार साल के कार्यकाल में सरकार ने तमाम सराहनीय कार्य किए हैं। पहले की सरकारों से हो रही वसूली पर अंकुश लगाया गया है। प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।

शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में सीएम का भव्य स्वागत
मंगलवार की शाम करीब छह बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकाप्टर मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर पहुंचा। हेलीपैड पर शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल व एएसपी अरविंद मिश्र आदि ने सीएम के साथ आए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगुवानी की। वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री शक्तिपीठ देवीपाटन पहुंचे। बता दें कि शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर गोरक्षनाथ पीठ से संबद्ध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर भी हैं। इस दौरान मंदिर, पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा अधिकारियों ने सीएम को पुष्पपुच्छ देकर स्वागत किया। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री चंद्रराम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, अशोक कुमार सिंह व डीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुबह दुर्गा सप्तशती पाठ के साथ करेंगे शक्ति आराधना
रात्रि विश्राम के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ भोरपहर मां पाटेश्वरी का दर्शन करेंगे। इसके बाद दुर्गा सप्तशती का पाठ करेंगे। गोशाला में गायों को चारा खिलाकर गो सेवा करेंगे। सुबह करीब 9.00 बजे देवीपाटन मंदिर से कार द्वारा मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल भवनियापुर स्थित हेलीपैड से गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

कोविड टीकाकरण के निरीक्षण को पहुंचे सीएम
कोविड टीकाकरण के मेगा बूथ दिवस का जायजा लेने को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भिनगा के संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को चल रहे टीकाकरण कार्य को देखा। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने को शत प्रतिशत टीकाकरण को जरूरी बताते हुए इसे सफल बनाने को सभी के सहयोग की जरूरत जतायी।

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचे सीएम ने यहां संचालित कोविड वैक्सीनेशन सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजीकरण कक्ष, प्रतिक्षालय कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष तथा निगरानी कक्ष का जायजा लेते हुए वहां मौजूद अधिकारियों को इसे और बेहतर बनाने को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। सीएम ने टीकाकरण के लिए आये परिवारों के लोगों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना। सीएम ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है, इसलिए कोरोना के सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पूरी कड़ाई के साथ खुद के साथ दूसरों को भी पालन अवश्य कराए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नि:शुल्क टीकाकरण के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री समाज कल्याण विभाग रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति व प्रभारी मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, जिलाधिकारी टीके शिबु और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें