फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में होली मनाएगी यूपी सरकार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सहमति

Thu, 16 Nov 2017 10:41 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
अयोध्या में यादगार दिवाली मनाने के बाद यूपी सरकार अब मथुरा में होली मनाने की तैयारी में है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस पर अपनी सहमति दे दी है।
विज्ञापन


एक चैनल के कार्यक्रम में सीएम योगी से जब पूछा गया कि क्या जिस तरह उन्होंने अयोध्या में दिवाली मनाई वैसे ही मथुरा में होली मनाएंगे...? इस पर योगी ने जवाब दिया कि ये हमारे लिए गर्व की बात होगी। होली के अवसर पर मथुरा में सरकार एक ग्रांड सेलीब्रेशन करेगी।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि जो भी हिंदुत्व का विरोध करता है वो भारतीयता और विकास का विरोधी है।

योगी सरकार ने छोटी दिवाली के मौके पर अयोध्या में एक यादगार आयोजन किया था। जिसमें एक लाख ‌71 हजार दिये जलाए गए थे।

इसके बाद योगी ने कई बार अपने भाषणों में प्रदेश की पूर्व सरकारों पर हमला बोला और कहा कि पहले की सरकारें और मुख्यमंत्री अयोध्या जाने से डरते थे लेकिन जिस अयोध्याा ने दुनिया को दिवाली दी वहां हमने भव्य दिवाली मनाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें