अनपरा में एनटीपीसी की मदद से 800- 800 मेगावाट की दो विद्युत उत्पादन इकाइयां लगेंगी। घरेलू बिजली उत्पादन बढ़ने से उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली मिल सकेगी। कैबिनेट में इस प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। अनपरा में बिजली उत्पादन इकाई स्थापित करने के लिए एनटीपीसी और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के बीच वैश्विक निवेशक सम्मेलन में समझौता हुआ है। ये दोनों 50-50 फीसदी की अंशधारक होंगी। इनकी लागत करीब 18 हजार करोड़ रुपये है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि डीपीआर के अनुसार अनुमानित लागत 18624.83 करोड़ है। पहली यूनिट लगभग 50 माह और दूसरी 56 माह में तैयार होगी। कोयले की खदान नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) से लिया जाएगा, जो नजदीक में है। इससे सस्ती बिजली मिलने का रास्ता साफ होगा।