फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने बनाया कीर्तिमान, 16 महीने में प्रदेश के सभी जिलों का किया दौरा

Tue, 24 Jul 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

हाथरस का सोमवार को भ्रमण करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 75 जिलों का दौरा पूरा कर कीर्तिमान बनाया है। मात्र 16 माह के कार्यकाल में वे सभी जिलों का भ्रमण करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री हैं।

विज्ञापन


दौरों में उन्होंने स्कूल, अस्पताल, धान, गेहूं व गन्ना क्रय केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण किए तो कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा भी की। साथ ही हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास भी किया।

योगी ने 19 मार्च 2017 को प्रदेश की बागडोर संभाली थी। इसके बाद उन्होंने एक-एक कर सभी जिलों का दौरा शुरू किया। वे पहले सीएम हैं जो गांव में रात्रि चौपाल में शामिल हुए, लोगों की समस्याएं सुनी और वहीं रात्रि विश्राम भी किया। सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री के दौरे सिर्फ औपचारिकता नहीं रहे, कई जिलों में रात को रुककर वहां की जरूरतों को भी उन्होंने समझा।
विज्ञापन


कुछ जिलों का सीएम ने कई बार दौरा किया। वहां के महत्व के मुताबिक कार्यक्रमों की शुरूआत भी कराई। खास तौर पर पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए वे कई बार गए।

विज्ञापन

नोएडा का मिथक भी तोड़ा

प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने के साथ ही सीएम ने नोएडा को लेकर उस मिथक को भी तोड़ा, जिसमें यह कहा जाता है कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाता है, वह सत्ता में दोबारा नहीं लौटता है। इस मिथक के चलते कई मुख्यमंत्रियों ने सत्ता में रहते हुए नोएडा का कभी रुख नहीं किया। योगी दो-दो बार नोएडा जाकर विकास योजनाओं की शुरुआत की। हाल में वे नोएडा में पीएम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

विकास कार्यों को मिली गति
माना जा रहा है कि सीएम के दौरों से जिलों में विकास कार्यों को जहां गति मिली है, वहीं जनता का फीडबैक भी आसानी से सरकार तक पहुंचा है। इसी तरह कानून-व्यवस्था में जहां सुधार हुआ है, वहीं सरकारी मशीनरी की कार्य संस्कृति में सुधार भी देखने को मिला है। सीएम ने हर दौरे में एक जिला-एक उत्पाद योजना को लेकर अधिकारियों से चर्चा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें