सूत्रों की मानें तो कुख्यात अपराधी अतीक की मनमानी से देवरिया जेल प्रशासन त्रस्त है। पिछले दिनों जब डीएम व एसपी ने मिलकर जेल में छापेमारी की थी, तो अतीक की बैरक से चार पेन ड्राइव, दो सिमकार्ड व चाकू बरामद किए गए थे।
पेन ड्राइव का इस्तेमाल बिना कंप्यूटर, टीवी या लैपटॉप के संभव नहीं है। ऐसे में पेन ड्राइव मिलने की जांच स्थानीय प्रशासन भी कर रहा है।