प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने के साथ ही सीएम ने नोएडा को लेकर उस मिथक को भी तोड़ा, जिसमें यह कहा जाता है कि जो भी मुख्यमंत्री नोएडा जाता है, वह सत्ता में दोबारा नहीं लौटता है। इस मिथक के चलते कई मुख्यमंत्रियों ने सत्ता में रहते हुए नोएडा का कभी रुख नहीं किया। योगी दो-दो बार नोएडा जाकर विकास योजनाओं की शुरुआत की। हाल में वे नोएडा में पीएम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विकास कार्यों को मिली गति
माना जा रहा है कि सीएम के दौरों से जिलों में विकास कार्यों को जहां गति मिली है, वहीं जनता का फीडबैक भी आसानी से सरकार तक पहुंचा है। इसी तरह कानून-व्यवस्था में जहां सुधार हुआ है, वहीं सरकारी मशीनरी की कार्य संस्कृति में सुधार भी देखने को मिला है। सीएम ने हर दौरे में एक जिला-एक उत्पाद योजना को लेकर अधिकारियों से चर्चा की है।