इस मौके पर जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में यूपी ने बड़ी भूमिका निभाई है। दो साल में जो हुआ वह एक उदाहरण है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हर घर नल से जल योजना में भी यूपी कीर्तिमान स्थापित करेगा।