उन्होंने कहा कि सोनभद्र में 48वीं वाहिनी पीएसी इंडियन रिजर्व बाटलियन के रूप में गठित है जबकि चंदौली में दूसरी इंडियन रिजर्व बाटलियन की स्थापना किए जाने का निर्णय ले लिया गया है।
इसी प्रकार नक्सल प्रभावित जनपदों में पुलिस थानों को और मजबूत किया गया है। मिर्जापुर में 3, सोनभद्र में 8 और चंदौली में 4 फोर्टीफाइड पुलिस थानों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है और इन थानों में नियुक्तियां भी पूरी की जा चुकीं हैं।
योगी ने बताया कि सोनभद्र में 6.75 किमी लंबी सड़क और एक पुल (चाचीकला ब्रिज) का काम चल रहा है जो सितंबर 2020 तक पूरा हो जाएगा। विकास कार्यों का हवाला देते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इन क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।