फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बर्बरता से पांच की हत्या पर सीएम ने दिए जांच के आदेश, मुआवजे की घोषणा

Mon, 03 Jul 2017 11:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
यूपी के सीएम योगी आ‌दित्यनाथ ने रायबरेली में बर्बरता से मारे गए पांच लोगों की हत्या पर जांच के आदेश देते हुए मृतकों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


सीएम ने प्रदेश के पुलिस महानिरीक्षक को मामले की जांच कर 10 दिन में दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि पिछले दिनों रायबरेली ऊंचाहार थाना क्षेत्र के पूरे भूसई इटौरा बुजुर्ग गांव में वर्चस्व की जंग में ग्रामीणों ने पांच लोगों को जिंदा एसयूवी में फूंक दिया था। जिंदा जलाने के पहले चार को लाठियों से बुरी तरह पीटा गया था जबकि एक को गोली मारने के साथ ही उसका मुंह ईंटों से कूंचा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिल दहला देने वाली वारदात में पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें