फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीति आयोग में सीएम योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, दिखाया यूपी की प्रगति का रोडमैप

Sun, 17 Jun 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र के सहयोग से प्रदेश को स्वच्छ, स्वस्थ, समर्थ और सर्वोत्तम बनाने के रास्ते पर चल रही है। 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने से जुड़ी रणनीति पर तेजी से काम हो रहा है। न केवल किसानों की आय में गुणात्मक वृद्धि के उपाय किए हैं बल्कि किसानों की समस्याओं के समाधान और ग्रामीण विकास की दिशा में मिसाल कायम की है।

विज्ञापन


दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की शासी परिषद की चौथी बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने अपनी 15 महीने की सरकार की उपल्बिधां गिनाईं और 2022 तक यूपी की तरक्की का रोडमैप पेश किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 20 नए कृषि विज्ञान केंद्र और 100 कृषि कल्याण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। 100 मंडी समितियों में किसानों के लिए ई-नाम योजना लागू की गई है। इसमें 28 लाख किसानों तथा 31 हजार व्यापारियों को पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जेवर हवाई अड्डे के निर्माण के अलावा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में हवाई सेवाओं के विस्तार, स्कूली बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती, ई-टेंडर व्यवस्था, निवेश के लिए नई नीतियां बनाने, वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट योजना और उस पर अमल से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी।

सबसे ज्यादा फोकस किसानों पर, 32,940 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान कराया

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने अब तक 32,940 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान कराया है। दो नई चीनी मिलों की स्थापना की जा रही है। इस वर्ष प्रदेश में 1,101 लाख मीट्रिक टन गन्ने की रिकॉर्ड पेराई की गई। किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए 2018 में अब तक 50 लाख टन गेहूं की खरीद की गई है। विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से 19 लाख 29 हजार हैक्टेयर सिंचन क्षमता सृजित करने पर काम हो रहा है।

आयुष्मान भारत योजना पर शुरू कर दिया काम
मुख्यमंत्री ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के प्रथम चरण में श्रावस्ती के सिरसिया ब्लॉक के सभी 29 उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में स्थापित किया जाएगा। द्वितीय चरण में इलाहाबाद, बस्ती, बरेली, मेरठ, झांसी, फर्रुखाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, मिर्जापुर तथा सीतापुर के 300 उपकेंद्रों पर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। तृतीय चरण में प्रदेश के चिह्नित 8 महत्वाकांक्षी (अति पिछड़े) जिलों में 60-60 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्थापित होंगे। बाकी जिलों में 30-30 उपकेंद्रों तथा 714 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 255 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को आरोग्य केंद्र के रूप में विकसित करने की योजना है।

2 अक्तूबर तक यूपी खुले में शौच से मुक्त होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 1 करोड़ 94 लाख परिवारों के व्यक्तिगत शौचालय बनाए गए हैं। बाकी 74 लाख परिवारों को 2 अक्तूबर 2018 तक शौचालय उपलब्ध कराकर उत्तर प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना में भी यूपी नंबर 1

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में उत्तर प्रदेश ने गत वर्ष 8.85 लाख स्वीकृत आवासों का निर्माण कराकर देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में एक लाख आवासों का निर्माण किया जा रहा है।

डिफेंस कॉरिडोर से नौकरियों की बहार
मुख्यमंत्री ने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर से बुंदेलखंड का पिछड़ापन और गरीबी दूर होगी। 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और ढाई लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। लखनऊ से गाजीपुर तक 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण 2021 तक पूरा किया जाएगा।

रिकॉर्ड विद्युत कनेक्शन दिए
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 4 वर्षों में औसतन प्रतिवर्ष 14,000 मजरों के मुकाबले वर्ष 2017-18 में 61,000 से अधिक मजरों को विद्युतीकृत किया गया है। गत वर्ष 46 लाख से अधिक घरों को बिजली कनेक्शन दिया गया। सौभाग्य योजना के तहत 1.68 करोड़ ग्रामीण तथा 3 लाख नगरीय घरों को विद्युत कनेक्शन दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें