अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ जुलाई को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। जहां वह उद्घाटन कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के अलावा विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 9:30 से 12:50 तक अयोध्या जनपद में रहेंगे। वह कुमारगंज में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में आयोजित कार्यशाला व कृषि विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगे।
इसके अलावा वह जिले में चल रहीं 50 करोड़ की परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे।
गौरतलब है मुख्यमंत्री योगी अयोध्या के दौरे पर आते रहे हैं। हर बार की तरह इस बार भी दीवाली के मौके पर नगर में भव्य दीपोत्सव मनाने की तैयारी है।