अमेठी जिले में पांच ग्राम प्रधान व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नौ मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। उपचुनाव में पांच ग्राम प्रधान पद के लिए कुल 19 व एक ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं।
चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार दोपहर संबंधित गांवों के लिए रवाना कर दिया गया।
गौरीगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत भटगवां, जामों ब्लॉक की ग्राम पंचायत अतरौली, अमेठी ब्लॉक की ग्राम पंचायत लोहरता, मुसाफिरखाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत भद्दौर तथा बाजार शुकुल ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरखूमऊ में ग्राम प्रधान के लिए तो बाजार शुकुल ब्लॉक की ग्राम पंचायत संसारपुर के वार्ड संख्या सात में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सुबह सात से मतदान जारी है।