फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather in UP: यूपी के 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 18 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Sat, 15 Jul 2023 06:38 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

मौसम विभाग ने यूपी के 15 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 18 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में बरसात का औसत 10.2 मिमी रहा जबकि लखनऊ में महज 3.3 मिमी बारिश रिकार्ड हुई और आगे भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शनिवार को भी बारिश होती रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र ने चेतावनी और अलर्ट जारी करते हुए 15 से अधिक जिलों में भारी बारिश व 50 से अधिक जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मानसून की टर्फ रेखा मौजूदा वक्त में गंगानगर, हिसार, अलीगढ़, उरई, डाल्टनगंज की ओर बढ़ चली है और बंगाल की खाड़ी से होकर गुजरते हुए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन


इस वक्त दक्षिण उत्तर प्रदेश के मध्य भाग में चक्रवातीय हवाएं चल रही हैं। फिलहाल 18 जुलाई तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें