फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

येलो अलर्ट: 19 तक यूपी के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात की मौसम विभाग ने जताई आशंका

Fri, 16 Jul 2021 07:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से अगले सोमवार तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। जारी चेतावनी में कहा गया है कि भारी बरसात के कारण प्रभावित जिलों में निचले इलाकों में जलभराव, बिजली-यातायात प्रभावित होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में बारिश (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग बारिश होने की खबर तो जारी की है, साथ ही येलो अलर्ट जारी करके चेतावनी भी दी है कि कहीं कहीं अत्यधिक भारी बरसात के हालात बन रहे हैं। शुक्रवार को मौसम विभाग की ओर से अगले सोमवार तक के लिए चेतावनी जारी की गई है। जारी चेतावनी में कहा गया है कि भारी बरसात के कारण प्रभावित जिलों में निचले इलाकों में जलभराव, बिजली-यातायात प्रभावित होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

विज्ञापन


इन इलाकों में किस-किस तारीख को रहेगा प्रभाव
- कुशीनगर, बहराइच, लखीमपुर और आसपास के एक या दो इलाकों में 17 जुलाई तक।
- कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बंदायूं और आसपास 17 से 18 जुलाई तक।
- देवरिया, गोरखपुर, संत कबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, बाराबंकी, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर,  बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बंदायूं और आसपास के इलाके में 18 से 19 जुलाई तक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें