फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण पर 27 हजार शिव मंदिरों में होगी पूजा अर्चना, भाजपा के शक्ति केंद्रों पर होगा सीधा प्रसारण

Tue, 07 Dec 2021 12:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह पर होने वाले कार्यक्रम का प्रदेश के 27 हजार शिव मंदिरों में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए करीब 10 लाख लोगों को जोड़ने की योजना है।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह पर उत्तर प्रदेश के 27 हजार शिव मंदिरों में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ लोकार्पण का सीधा प्रसारण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद और पार्टी पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


भाजपा ने ग्रेंड काशी-दिव्य काशी कार्यक्रम के तहत काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह का 27 हजार शक्ति केंद्रों पर सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं और जनता को दिखाने की व्यवस्था की है। शक्ति केंद्र के क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

इससे पहले मंदिर में जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ पूजा अर्चना और भजन कीर्तन किए जाएंगे। शक्ति केंद्रों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों के जरिये करीब दस लाख लोगों को इससे जोड़ने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें