फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए सिरे से काम करेंगे एलडीए के अफसर

Fri, 30 Aug 2013 09:57 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राधिकरण में अधिकारियों के बीच में नया कार्यविभाजन किया गया है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी कर निर्धारण अधिकारी अंबी विष्ट को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


उनको सभी योजनाओं में कॉमर्शियल संपत्तियों की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अलावा उप सचिव संतोष मुर्डिया, विशेष कार्याधिकारी एलएम प्रसाद और अनुपम सरोज के कार्य भी बदले गए हैं।
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अष्टभुजा प्रसाद तिवारी की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है। अनुपम सरोज को रिवर व्यू और गोल्डन क्रस्ट अपार्टमेंट से जुड़े का काम दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओएसडी एलएम प्रसाद को स्मृति, सृष्टि और सरगम अपार्टमेंट का काम दिया गया है।

उप सचिव संतोष मुर्डिया को विधि अनुभाग, सभी आश्रय योजनाएं, हरदोई रोड, मोतीझील, ऐशबाग, रामनगर, टिकैतराय, आजाद नगर, राधाग्राम, कैलाश कुंज, सिंडर्स डंप के अलावा सभी छोटी योजनाओं की जिम्मेदारी दे दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें