फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ्स ओलंपियाड में इन मेधावियों ने मारी बाजी

Fri, 30 Aug 2013 09:53 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी मॉण्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के चार मेधावी छात्रों ने साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इंटरनेशनल मैथेमेटिक्स ओलंपियाड में राज्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


स्कूल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हरिओम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय मेरिट में शाश्वत शुक्ला ने 103वीं, प्रांजल श्रीवास्तव ने 118वीं, नीलकंठ भार्गव ने 504वीं एवं अभिषेक सिंह ने 4908वीं रैंक हासिल किया है।

इसी प्रकार उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की सम्मिलित मेरिट में शाश्वत शुक्ला ने 7वीं, प्रांजल श्रीवास्तव ने 8वीं, नीलकंठ भार्गव ने 51वीं एवं अभिषेक सिंह ने 476वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें