फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारबाग में खाने के लिए श्रमिकों के बीच छीनाझपटी, संक्रमण का खतरा देख जीआरपी और आरपीएफ ने बना ली दूरी

Sat, 16 May 2020 02:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को राजकोट से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन के भूखे-प्यासे श्रमिक खाने के पैकेटों पर टूट पड़े। स्थिति यह हो गई संक्रमण का खतरा देख खाना बांटने वाले कर्मी मौके से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


जीआरपी और आरपीएफ ने भी दूरी बना ली। खाने के लिए श्रमिकों के बीच छीनाझपटी शुरू हो गई। श्रमिकों ने खाने के पैकेट और पानी ट्रेन की खिड़कियों से हाथ निकाले साथियों को फेंक-फेंक कर थमाए। ट्रेन फिर रवाना कर दी गई।

बंगलुरु से आई गाड़ी के श्रमिकों ने भी खाने के लिए छीनाझपटी की। दोनों ही ट्रेनें करीब दोपहर एक बजे के दौरान स्टेशन पर पहुंची थी। इन दोनो ट्रेनों के अलावा एलटीटी-लखनऊ श्रमिक स्पेशल से कुल 3625 श्रमिक लखनऊ पहुंचे। वहीं छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए शुक्रवार को श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाई गई। जो रात करीब 9 बजे रवाना हुई, इसमें कुल 1450 श्रमिकों को रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें