फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तलाक बिल में सुलह की गुंजाइश नहीं, कानून बना तो होगा आंदोलन : पर्सनल लॉ बोर्ड

Mon, 31 Dec 2018 11:16 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर ने तीन तलाक बिल को परिवारों को बर्बाद करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि अगर मौजूदा बिल के मुताबिक कानून बनाया गया तो इसके खिलाफ आंदोलन शुरू करेंगे।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने बिल को लोकसभा से पास कराकर उसे अपराध बना दिया। ऐसे में पति व पत्नी के बीच सुलह की गुंजाइश खत्म हो जाएगी।

शाइस्ता ने कहा कि सरकार से ऐसे कानून की मांग की गई थी जो शरीयत के कानून से न टकराये। तलाक सामाजिक बुराई है, इसे अपराध बनाने से लोग शादियां करने से ही डरने लगेंगे। कानून ऐसा होना चाहिये कि शौहर एक साथ तीन तलाक देने से डरे और सुलह की गुंजाइश बनी रहे।
विज्ञापन


इसे विपक्ष की मांग के मुताबिक ज्वॉइंट सेलेक्ट कमेटी में भेजा जाए ताकि कानून बनने से पहले सभी पहलुओं पर चर्चा हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें