फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्सनल लॉ बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, तीन तलाक पर रणनीति आज

Sun, 16 Apr 2017 11:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बैठक में मौलाना वली रहमानी, मौलाना राबे हसन नदवी व मौलाना कल्बे सादिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर आम राय बनी है। तीन तलाक समेत महिलाओं के मसले पर बोर्ड के खिलाफ बढ़ रही मुखालफत को देखते हुए सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने को लेकर भी सहमति बनती दिखी। लखनऊ में शनिवार को बोर्ड की दो दिनी बैठक के पहले दिन इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई।
विज्ञापन


पर्सनल ला बोर्ड ने मुख्य रूप से अपने वर्चस्व और प्रासंगिकता को बनाए रखने को लेकर ही लंबी चर्चा की। तीन तलाक पर मुखालफत को देखते हुए बोर्ड इस पर रविवार को लंबी चर्चा करेगा।

आज तीन तलाक व अयोध्या पर बनेगी रणनीति
पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक के दूसरे दिन रविवार को मुख्य रूप से तीन तलाक और अयोध्या मसले पर बातचीत होगी। सुप्रीम कोर्ट में 11 मई सेे सुनवाई और अयोध्या मामले में आपसी बातचीत की पहल पर रणनीति तय होगी।
विज्ञापन

शरीयत की सही तस्वीर रखने पर हुई चर्चा

- फोटो : amar ujala
नदवा कॉलेज में हो रही बैठक में सोशल मीडिया से जुड़कर शरीयत की सही तस्वीर लोगों तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में रविवार को तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में 11 मई से शुरू हो रही सुनवाई और अयोध्या मामले में आपसी बातचीत की चल रही पहल पर रणनीति तय करने को लेकर चर्चा होगी।

बोर्ड के कार्यकारिणी सदस्य ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया कि नदवा कालेज में दो दिवसीय बैठक के पहले दिन मौजूदा हालात पर चर्चा हुई। साथ ही पिछली बैठक में हुए फैसलों पर नजर डालते हुए सदस्यों व कमेटियों की रिपोर्ट बोर्ड के सामने पेश की गई।

बैठक में शरीयत को लेकर लोगों की गलत धारणाओं को दूर करने के लिए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को सोशल मीडिया से जोड़ने की पहल की आम राय बनी है, ताकि लोगों को शरीयत की पूर्ण जानकारी दी जा सके। साथ ही महिला विंग को और मजबूत करने व इसमें ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को कैसे शामिल किया जाए, इसकी रणनीति तय की गई है।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा

- फोटो : amar ujala
कोलकाता बैठक में हुए फैसलों के बाद उन पर हुए काम का जायजा लिया गया। वहीं बोर्ड की दारुलकजा, बाबरी मस्जिद कमेटी आदि पर भी चर्चा की गई।

तीन तलाक का गलत फायदा उठाने वालों पर लेंगे सख्त निर्णय
कार्यकारिणी सदस्य जफरयाब जीलानी ने बताया कि तलाक को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामले में बोर्ड जवाब दाखिल कर चुका है, लेकिन 11 मई से शुरू हो रही सुनवाई को लेकर वह नए सिरे से तैयारी कर रहा है।

तीन तलाक का गलत फायदा उठाने वालों को कैसे रोका जाए, इस पर बोर्ड सख्त निर्णय लेगा। साथ ही अयोध्या मामले में बातचीत के रास्ते को लेकर बोर्ड अंतिम रणनीति तय करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें