उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने लखनऊ से 17 एसी महिला स्पेशल ‘पिंक एक्सप्रेस’ बसें चलाने की तैयारी पूरी कर ली है। आठ रूट पर इन्हें चलाने की जिम्मेदारी अवध डिपो को सौंपी गई है। इनका संचालन 28 फरवरी से प्रयागराज, आगरा, दिल्ली (वाया आगरा एक्सप्रेस-वे), झांसी, वाराणसी, गाजीपुर (बस पहले कानपुर जाएगी, फिर लखनऊ वापस आकर गाजीपुर जाएगी) और उत्तराखंड के हरिद्वार एवं हल्द्वानी के लिए होगा।
इस महिला स्पेशल बस में परिवार संग पुरुष भी सफर कर पाएंगे। टाटा मोटर्स ने नौ बसों की पहली खेप परिवहन निगम को सौंप दी है, जबकि 50 बसों का संचालन प्रस्तावित है। इन बसों में महिलाएं वॉल्वो से कम किराये में सुरक्षित सफर कर सकेंगी।