डीजीपी ओपी सिंह ने कानून-व्यवस्था संग सामाजिक कार्य करने वाले सिपाहियों के लिए इनाम देने की योजना तैयार की। इसके लिए उन्होंने थाने स्तर पर सिपाहियों का चयन कर उन्हें इनाम दिलाना भी शुरू कर दिया। विभाग में तैनात महिला सिपाही को भी यह सम्मान मिलेगा।
इसके लिए उन्हें फरवरी से ही विशेष कार्य करने होंगे। तब उन्हें महिला सिपाही ऑफ द मंथ चुना जाएगा। वहीं रविवार को विकासनगर थाने में मजहर खान और गोसाईंगंज में विपिन पांडेय को सिपाही ऑफ द मंथ चुना गया। गोसाईंगंज थाने पर तैनात सिपाही विपिन पांडेय को हत्या का खुलासा और क्षेत्र से कच्ची शराब के धंधे को बंद कराने के लिए सिपाही ऑफ द मंथ चुना गया।
एसओ विद्यासागर पाल ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी। एसओ ने बताया कि एक महीने तक विपिन की तस्वीर सूचना बोर्ड पर लगाई जाएगी। डीजीपी की ओर से शुरू अभियान पुलिसकर्मियों को बेहतर काम के लिए प्रोत्साहित करेगा।