ऐशबाग की रहने वाली महिला ने जेठ पर दुष्कर्म करने और पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया। विरोध पर तीन तलाक दे दिया।
वहीं, इटौंजा की महिला ने अपने पति सहित छह लोगों के खिलाफ तीन तलाक सहित अन्य धाराओं में महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऐशबाग निवासी एक महिला की शादी 25 मार्च 2019 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही दहेज की मांग की जाने लगी।
दहेज नहीं मिलने पर उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना दी जाने लगी। कई बार उसे घर से निकाला भी गया। वह मायके नहीं गई तो पति ने अप्राकृतिक संबंध बनाया।
पीड़िता ने जेठ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इस दौरान गर्भ ठहर गया। जिसे ननदों ने पेट पर वार कर गिरा दिया।
विरोध पर छह सितंबर 2021 को महिला के पति ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ तीन तलाक सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं, इटौंजा की महिला के मुताबिक, उसकी शादी 10 मई 2016 को सीतापुर में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।
आरोप है कि दहेज न मिलने पर पति ने गर्भवती होने पर दवा नहीं कराई। एक-एक कर तीन बच्चों की दवा न होने से गर्भ के दौरान ही मौत हो गई।
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन तलाक व दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दो पत्नियों को दिया तलाक, तुमको भी दे दूंगा
हुसैनाबाद निवासी महिला ने पति समेत कई लोगों के खिलाफ तलाक देने की धमकी सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक, उसकी शादी चार दिसंबर 2020 को मुंबई निवासी अब्दुल रहमान से हुई थी। दहेज नहीं मिलने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। दहेज में दो लाख की मांग की जाने लगी। नहीं देने पर कमरे में बंद कर दिया जाता था। आरोप है कि कई दिनों तक भूखा रखा जाता था। आरोप है कि पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। तलाक नहीं देने पर वायरल की धमकी देता है। महिला ने बताया कि पति पहले ही दो औरतों को तलाक दे चुका है।