गंभीर रूप से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पहुंचाकर भर्ती कराया गया। महिला के सिर में पांच टांके लगे हैं। हाथ व गले पर गहरे जख्म हुए हैं। ग्राम प्रधान शिवसागर ने महिला को दो हजार रुपये सहायता दी है। महिला के पति ने मुआवजे व इलाज के लिए वन क्षेत्राधिकारी मुर्तिहा को प्रार्थना पत्र दिया है।
दिया जाएगा मुआवजा
मामले पर डीएफओ जीपी सिंह ने कहा, हमले की जानकारी मिली है। वनकर्मियों को भेजकर मुआयना कराया गया है। जल्द ही उसे मुआवजा दिया जाएगा।