लखनऊ। गाजीपुर निवासी महिला ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गाजीपुर निवासी महिला के मुताबिक उनका तलाक हो चुका है। कुछ दिन पहले उनका संपर्क गोमतीनगर के विरामखंड निवासी नोएडा में आईटी कंपनी में काम करने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ऐश्वर्य अस्थाना से हुई थी। ऐश्वर्य भी तलाकशुदा था। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत होने लगी। एक दिन आरोपी ने उन्हें कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर ऐश्वर्य ने दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। होश आने पर में उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। फिर उनका वीडियो वायरल भी कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश मौर्य के मुताबिक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।