फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से ‘सास’ बनकर साथ रह रही थी सौतन, पत्नी को पता चला तो उड़े होश

Thu, 17 Nov 2016 03:26 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
लखनऊ के अमीनाबाद के जंगलीगंज निवासी यूनिवर्सिटी से रिटायर्ड बाबू सुरेश तिवारी जिसे मौसी बताकर घर पर रखे था, वह उसकी पत्नी निकली।  12 साल तक साथ रहने के बाद जब सुरेश की पहली पत्नी सीता को इसका पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन


मंगलवार को सीता हजरतगंज महिला थाने पहुंची और पति के खिलाफ धोखा देकर दूसरी शादी करने की शिकायत की। एसओ रूमा यादव का कहना है कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।

सीता का कहना है कि सुरेश से उसका विवाह 29 जून 1979 को हुआ था। दोनों के दो बेटियां और एक बेटा है। शादी के बाद दस साल तक सब कुछ ठीक रहा। इसके बाद संबंध बिगड़ने लगे।
विज्ञापन


सुरेश अलग रहने लगे। सीता ने कोर्ट में मेंटेनेंस का केस दाखिल किया जिसके बाद सुरेश ने उससे समझौता कर लिया और दोनों फिर साथ रहने लगे। इसी बीच सुरेश के घर पर शीला नाम की महिला का आना-जाना होने लगा।

सीता के पूछने पर सुरेश ने कहा कि वह उसकी दूर के रिश्ते की मौसी है। पति की कहानी पर उसे जरा भी शक नहीं हुआ और वह उसे मौसेरी सास की तरह समझने लगी। सीता का कहना है कि मां की तबियत खराब होने पर पति ने उसे डालीगंज स्थित मायके छोड़ दिया। वह बच्चों के साथ मायके में रहकर मां की देखभाल करती रही और इधर पति ने शीला को घर पर रख लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

जीपीएफ की सर्विस बुक से खुला राज

डेमो - फोटो : अमर उजाला
सीता जब पति से वापस आने को कहती तो वह कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देता। इस दौरान सुरेश डालीगंज आता-जाता रहा और सीता को खर्च के लिए रुपये भेजता रहा।

31 अप्रैल को सुरेश का रिटायरमेंट हो गया। बकौल सीता, वह ससुराल आई थी तभी सुरेश की जीपीएफ की सर्विस बुक हाथ लग गई। उसमें पत्नी की जगह शीला का नाम देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। 

पति से पूछताछ में खुलासा हुआ कि करीब 12 साल से वह जिसे पति की मौसी और अपनी मौसेरी सास समझ रही थी, वह उसकी सौतन है। आग बबूला सीता ने पति से जमकर झगड़ा किया।

उस पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए अमीनाबाद पुलिस से शिकायत की। यहां सुनवाई न होने पर सीता मंगलवार को महिला थाना पहुंची और एसओ रूमा यादव को पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रार्थनापत्र दिया। सीता ने बताया कि शीला के भी पति से दो बेटी और एक बेटा है। एसओ का कहना है कि सुरेश तिवारी को पूछताछ के लिए बुलवाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें