एक प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी युवती ने युवक पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। युवती ने उस पर मोबाइल हैक करने का भी आरोप लगाया है। मामले में कृष्णानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नाका निवासी प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली युवती ने कृष्णा नगर के संभर खेड़ा में रहने वाले शुभम वर्मा पर उनसे अश्लीलता करने व मोबाइल हैक करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवती के मुताबिक पांच साल पहले उसकी मुलाकात शुभम से हुई थी। शुरू में उसका व्यवहार ठीक था मगर बाद में वह छेड़छाड़ करने लगा। हर माह वेतन छीनने लगा। आरोपी ने युवती का मोबाइल भी हैक कर लिया। विरोध पर शुभम ने हत्या की धमकी देना शुरू कर दी। इतना ही नहीं पीड़िता के शैक्षिक दस्तावेज भी छीन लिए।
भय के कारण छोड़नी पड़ी नौकरी
पीड़िता ने बताया कि आरोपी कई बार उसे धमका कर होटल ले गया और छेड़छाड़ व अश्लीलता की। आरोपी ने उन्हें बुरी तरह से पीटा भी। शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित होने पर पीड़िता ने नौकरी तक छोड़ दी। फिर भी आरोपी नहीं माना और अभी भी अश्लीलता कर रहा है। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।