फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अंसल के खिलाफ आठ और मुकदमे दर्ज, 33 लाख रुपये की ठगी का आरोप, रकम ली पर नहीं दिया प्लॉट

Mon, 21 Apr 2025 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अंसल कंपनी के खिलाफ ठगी के मामले में आठ और मुकदमें दर्ज किए गए हैं। कंपनी पर रकम देने के बाद प्लॉट और फ्लैट न देने के आरोप हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंसल कंपनी के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में आठ लोगों ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। कंपनी निदेशकों पर 33 लाख से अधिक की ठगी का आरोप है। आलमबाग के पवनपुरी निवासी पुष्कर मिश्र के मुताबिक अगस्त 2008 में पत्नी गुंजन के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपये देकर प्लॉट बुक कराया था।

विज्ञापन


गौतमपल्ली स्थित बंदरियाबाग में रहने वाले नायाब खां ने वर्ष 2013 में साढ़े पांच लाख रुपये जमा कर प्लॉट बुक कराया था। आशियाना के रुचि खंड के शारदानगर निवासी पदमा त्रिपाठी ने वर्ष 2012 में 194 वर्ग गज का प्लॉट साढ़े चार लाख रुपये देकर बुक किया था। विवेक खंड -3 निवासी अचला ने वर्ष 2014 में प्लॉट बुक कराकर रुपये दिए थे।

ये भी पढ़े-  यूपी: रामजीलाल सुमन के जरिये दलितों में पैठ बढ़ाएगी सपा, धार्मिक के बजाय जातीय ध्रुवीकरण को मिल रहा बल
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  यूपी: पूरा प्रदेश गर्मी की चपेट में, 13 जिलों में तापमान 40 के पार; बुंदेलखंड के साथ इन इलाकों में लू की चेतावनी
विज्ञापन

 
पीड़ितों को आज तक प्लॉट नहीं मिला। इसके अलावा गोरखपुर के विजय नगर निवासी रमेश चंद्र ने वर्ष 2009 में फ्लैट बुक कराकर 4.88 लाख रुपये का भुगतान किया था। अमेठी निवासी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने आस्था अपार्टमेंट में फ्लैट बुक कराकर ढाई लाख रुपये का भुगतान किया था।

अयोध्या निवासी अंजनी कुमार गुप्ता ने वर्ष 2013 में फ्लैट बुक कर 2.15 लाख दिए थे। चौक के सराय माली खां निवासी मनीष कुमार पुरी ने वर्ष 2013 में फ्लैट बुक कराकर करीब एक लाख रुपये का भुगतान किया था। पीड़ितों को आज तक फ्लैट नहीं मिला।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें