फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ियांव के केशवनगर में हुई वारदात, कमरे में मिला अधजला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव के केशवनगर निवासी राजकुमारी (65) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका अधजला शव घर में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

जब राजकुमारी की मौत हुई उस वक्त उसकी बेटी घर पर थी। शुरूआती पड़ताल में पुलिस को मौके से कोई ऐसा ज्वलनशील पदार्थ नहीं मिला है जिससे आग लगने की पुष्टि हो सके। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं कई बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक, राजकुमारी के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। घर पर राजकुमारी व उसकी 30 साल की बेटी मौजूद थी।
विज्ञापन

एक बेटा मोहल्ले के ही दूसरे मकान में रहता है, जबकि बड़ा बेटा बाहर नौकरी करता है। शुक्रवार देर रात करीब 9.30 बजे अचानक राजकुमारी की बेटी चीखती हुई घर से बाहर निकली। कुछ देर में राजकुमारी का छोटा बेटा भी आ गया।
पड़ोसियाें ने अंदर जाकर देखा तो कमरे में राजकुमारी का अधजला शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो शव आधा जला था।
कुछ दूरी पर एक हीटर पड़ा था, लेकिन उससे आग लगने की पुष्टि नहीं हुई। छोटे बेटे व बेटी ने तहरीर नहीं दी है। दोनों ने बड़े भाई के आने का इंतजार करने को कहा है।
मकान पर कब्जा करने की बात आ रही सामने
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक, महिला के शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ था। मामले में उसका मकान कुछ लोगाें द्वारा जबरदस्ती खरीदने की बात सामने आई है। इस पर भी पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि इन्हीं लोगों ने महिला की हत्या कर शव जलाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें