पति ने लगाया गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
सिल्वर जुबली बीएमसी में बुधवार रात प्रसूता की अचानक मौत के बाद परिवारीजनों ने हंगामा किया। इस दौरान अस्पताल में कोई भी महिला डॉक्टर नहीं थी।
परिवारीजन के पूछने पर स्टाफ ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर खाना खाने घर गई हैं। आने में देर हो जाएगी। इसके बाद परिवारीजन प्रसूता को क्वीन मेरी लेकर पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फैजुल्लागंज निवासी राजू गौड़ की पत्नी पूनम (28) को प्रसव पीड़ा के बाद बुधवार सुबह ग्यारह बजे सिल्वर जुबली बीएमसी में भर्ती कराया।
राजू ने बताया कि करीब पौने एक बजे पूनम ने शिशु को जन्म दिया। रात आठ बजे वार्ड में ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स ने उसे इंजेक्शन लगाया। इसके बाद पूनम के मुंह से झाग आने लगा।