फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूटी हटाने के विवाद में महिला से मारपीट, धक्का दिया, मौत

Mon, 16 Dec 2024 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
स्कूटी हटाने के विवाद में महिला से मारपीट, धक्का दिया, मौत
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज इलाके में शनिवार रात घर के सामने खड़ी स्कूटी हटाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी आरोपियों ने पीटा और धक्का दे दिया। इससे गिरकर बेहोश हुई महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला के बेटे ने आरोपी दंपती समेत तीन के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। दिल और विसरा सुरक्षित रखा गया है।
नरही की रामशंकर बाजपेई लेन में रामगुनी चौहान (55) पति रमेश चौहान व बेटे सौरभ के साथ रहती थीं। सौरभ की नरही बाजार में दुकान है। उनके मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनके घर के सामने पड़ोसी महेश गुप्ता ने स्कूटी खड़ी कर दी। उन्होंने इसे हटाने के लिए कहा तो महेश पत्नी सिंपल और बहन गुंजा के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बाहर आईं रामगुनी बीच-बचाव करने लगीं तो तीनों ने उन्हें भी पीटा और जोर से धक्का दे दिया। इससे वह गिरकर बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

रामगुनी को बेहोश देख तीनों आरोपी अपने घर में घुस गए। सौरभ मां को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव लेकर घर लौटे सौरभ ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एडीसीपी मध्य मनीषा सिंह, एसीपी हजरगंज विकास जायसवाल और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने लोगों को शांत करवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी के मुताबिक सौरभ की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मारपीट व लापरवाही के कारण मौत होने की धारा में केस दर्ज किया गया। तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

कानपुर में दरोगा है आरोपी का भाई
सौरभ ने बताया कि महेश का भाई कानपुर में दरोगा के पद पर तैनात है। आरोप लगाया कि महेश उसी की धौंस दिखाकर मोहल्ले में दबंगई करता है। वह आए दिन लोगों को प्रताड़ित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें