फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकालीन सत्र में हंगामे से पहले हाथ पकड़कर साथ चले योगी और आजम

Thu, 14 Dec 2017 05:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विधानमंडल का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले ऐसे अंदाज में नजर आए योगी और आजम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश का विधानमंडल सत्र गुरुवार सुबह हंगामे के साथ शुरू हुआ। इसके शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा नेता आजम खां का अलग ही अंदाज देखने को मिला। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर बातें करते हुए सदन में दाखिल हुए। गुफ्तगू करते हुए दोनों हंसते दिखे जिसे देखकर आसपास मौजूद नेता अचरज में पड़ गए। हालांकि, दोनों विरोधियों की खुशमिजाजी देखकर अन्य नेता भी मुस्कुराने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सत्र शुरू होते ही सपा के विधायकों ने बढ़ी हुई बिजली दरों को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। सपा और कांग्रेस के विधायक वेल पर ही धरना देने लगे। होर्डिंग्स और पोस्टर लेकर नारेबाजी की। वहीं, बसपा के एलएलसी सीट पर खड़े होकर विरोध करने लगे। सपा विधायकों ने सभापति की ओर कागज के गोले फेंके। इसके बाद विधान परिषद कल 11 बजे तक के‌ लिए स्थगित कर दिया गया।

मालूम हो कि 22 दिसंबर तक चलने वाले सत्र में अनुपूरक बजट, यूपीकोका, बेसिक शिक्षा में ससंशोधन समेत अन्य विधेयक पारित होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें