फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सिंधी समाज की महिलाओं की मांग, वासवानी जयंती पर शराब पार्टी पर भी लगाई जाए रोक

Sat, 25 Nov 2023 06:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

साधु टी एल वासवानी जी की जयंती पर पशु वधशाला पर रोक लगाए जाने पर महिला यूथ क्लब ने खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है साथ ही मांग भी रखी है।

विज्ञापन


वासवानी जी की जयंती पर पूरी तरह से मांस मछली के साथ शराब की दुकानों और उस दिन होने वाली कॉकटेल पार्टियां भी बंद होनी चाहिए। संगठन की अध्यक्ष स्वाती पंजवानी, ज्योति संगवानी, रेनू सेहता, कंचन मंगलानी, कविता बदनी, प्रिया रंगलानी, भारती केसवानी, सिमरन हीरवानी, वीना लखमानी, सुनीता तलरेजा, मोहिता चंदानी, वीनू हीरवानी, जया हीरवानी आदि ने सिंधी समाज के संत सांई साधु टी एल वासवानी जी की जयंती पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने मांग की है कि इस खास दिन पर मांस मछली के साथ (मदिरा) शराब पार्टियां भी एक दिन के लिए बंद होनी चाहिए। ये दिन ड्राई डे घोषित किया जाना चाहिए। यूथ क्लब की सभी महिलाओं ने संयुक्त रूप से सिंधी समाज से अपील की है की अब हमें हर रोज शाकाहारी व सात्विक भोजन ही करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें