फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने करा दी हत्या

Mon, 30 May 2016 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पत्नी कुसुमा और अपराधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इटौंजा के गोहना खुर्द में किसान रामस्वरूप रावत की हत्या करके शव नहर किनारे दफनाने के मामले में पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चौथे की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन


पत्नी के प्रेमप्रसंग से क्षुब्ध रामस्वरूप ने हफ्ता भर पहले खुदकुशी की धमकी दी थी। इस पर उसने प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची और घर से निकलते ही मुखबिरी करके उसकी हत्या करा दी। 

एएसपी ग्रामीण प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि गांव गोहना खुर्द के रामस्वरूप रावत की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने उसकी पत्नी कुसुमा के साथ गांव के ही भानुप्रताप सिंह व गोहना खुर्द के मजरा मुकुंदपुर निवासी बबलू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हत्या में शामिल गांव पिपरी निवासी लल्लू की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। भानु प्रताप ने कुबूला कि करीब तीन साल से कुसुमा से उसके संबंध थे। वह घर का खर्च चलाने में रामस्वरूप की मदद करता था।

कुछ दिनों पहले तीन बीघा आम की फसल खरीदकर रामस्वरूप को दी थी। वह बाग की रखवाली करता था। कुसुमा से भानुप्रताप की नजदीकी उसे खटकती थी। इसके चलते पत्नी से अक्सर झगड़े के साथ भानुप्रताप से दूर रहने को कहता था। 

कुछ दिनों पहले रामस्वरूप ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस पर उसने भानुप्रताप के घर जाकर उसके भाई से शिकायत की और आत्महत्या की धमकी दे डाली थी।
विज्ञापन

रामस्वरूप के गमछे से ही घोंट डाला गला

डेमो
इसे लेकर भानुप्रताप की अपने घरवालों से नोकझोंक हुई। कुसुमा के साथ मिलकर रामस्वरूप की हत्या की साजिश रच डाली। एसओ इटौंजा महेंद्र यादव ने बताया कि भानुप्रताप सिंह का गांव में प्रताप ब्रिक फील्ड और बिसवां में भी ईंट भट्ठा है।

कुसुमा से संबंधों में बाधक बने रामस्वरूप की हत्या के लिए उसने कातिलाना हमले में जेल की हवा खा चुके बबलू से संपर्क साधा। उसे दो लाख देने और लल्लू को नहर किनारे कब्र खोदकर दफनाने के एवज में नई पैंट-शर्ट व कुछ रुपये देने का वादा किया। 

साजिश के तहत बृहस्पतिवार देर शाम भानु अपने दोनों साथियों को लेकर आम की बाग में जा पहुंचा। कुसुमा ने शाम सात बजे भानुप्रताप को कॉल करके जानकारी दी कि रामस्वरूप बाग की रखवाली के लिए निकला है। 

भानुप्रताप व बबलू ने उसे बाग में दबोचा और उसके ही गमछे से गला घोंट डाला। लाश को कुछ दूर घसीट ले जाकर छिपाया। बच्चों को सुलाकर कुसुमा भी बाग में जा पहुंची। 

पति की लाश उठाकर नहर किनारे लल्लू द्वारा खोदी कब्र तक पहुंचाने में प्रेमी व उसके दोस्त की मदद की और घर आकर लेट गई। कुसुमा ने शुक्रवार सुबह पति के न लौटने की बात कहकर उसकी तलाश का नाटक शुरू किया और बाग में पड़ी चप्पल व अंडरवियर लेकर थाने पहुंची। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें