अयोध्या में दीपोत्सव का मुख्य आकर्षण सरयू घाट, राम की पैड़ी व रामकथा पार्क होगा, तो रामनगरी के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी लोक संस्कृति व अध्यात्म की झलक दिखेगी। इन स्थलों को भव्य स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष राम की पैड़ी परिसर में 15 मिनट का लेजर शो आकर्षण का केंद्र होगा। जिसमें थ्रीडी प्रोजेक्शन के जरिए संपूर्ण रामगाथा का प्रदर्शन किया जाएगा।
दीपोत्सव को अभूतपूर्व बनाने में योगी सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। दीपोत्सव को लेकर रामनगरी में उत्साह का माहौल है। अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान त्रेतायुगानी माहौल बनाने की तैयारी पूर्णता की ओर है। राम की पैड़ी से लेकर सरयू घाटों को सजाने का काम दिन-रात चल रहा है।