मर्चेंट नेवी अफसर यशवेंद्र नाथ शर्मा की मौत के बाद परेशान मां प्रमिला मिश्रा।
लखनऊ। मर्चेंट नेवी में इंजीनियर यशवेंद्र नाथ मिश्र की सात अक्तूबर को कोरिया से जापान जाते समय शिप पर अचानक मौत हो गई थी। वह इंदिरानगर के सेक्टर-14 के रहने वाले थे। यशवेंद्र की मां वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमिला मिश्रा को फोन पर मामले की जानकारी मिली थी। प्रमिला के अथक प्रयास के बाद बुधवार को यशवेंद्र का शव लखनऊ पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रमिला ने बताया कि शव को भारत लाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनका सहयोग किया। इसके बाद वह बेटे का चेहरा देख सकीं। यशवेंद्र की हार्ट अटैक से मौत हुई थी। वह नाॅर्वे की शिपिंग कंपनी बीडब्ल्यू में द्वितीय श्रेणी के इंजीनियर थे।
मर्चेंट नेवी अफसर यशवेंद्र नाथ शर्मा की मौत के बाद परेशान मां प्रमिला मिश्रा।
मर्चेंट नेवी अफसर यशवेंद्र नाथ शर्मा की मौत के बाद परेशान मां प्रमिला मिश्रा।