फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बच्चों को मारने से टोका तो मायके वालों से पति व सास को पिटवाया

Fri, 10 Apr 2026 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव क्षेत्र में पारिवारिक विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि बहू अर्चना मिश्रा ने मायके पक्ष को बुलाया। उन्होंने सास ममता और पति मनोज कुमार मिश्रा पर हमला कराया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भरत नगर निवासी ममता मिश्रा के अनुसार, 30 मार्च को मनोज ने अर्चना को बच्चों को पीटने पर टोका था। इससे वह नाराज हो गई और अपने भाई-बहनों ज्ञानेंद्र तिवारी, गोलू तिवारी और सोनी को बुलाया। चारों ने उन्हें व मनोज को मारापीटा। ज्ञानेंद्र ने देसी तमंचे के बट से मनोज के सिर व चेहरे पर वार किया। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आरोपियों ने परिवार को चौबीस घंटे में जान से मारने की धमकी भी दी। घायलों का इलाज बलरामपुर अस्पताल में कराया गया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा के अनुसार, मंगलवार को चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें