फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुदामा चरित्र सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
सुदामा चरित्र सुनकर भावुक हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
लखनऊ। राजाबाजार स्थित गीता भवन में हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति ''सुहासिनी'' की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन बृहस्पतिवार को सुदामा चरित्र प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने सुदामा चरित्र और भगवान श्री कृष्ण के स्वधाम गमन का मार्मिक प्रसंग सुनाया। इसे सुनकर भक्त भाव विभोर हो गए। कथा व्यास ने कहा कि सच्ची भक्ति में धन की नहीं, भाव की प्रधानता होती है। सुदामा ने कभी कुछ मांगा नहीं, लेकिन अंतर्यामी प्रभु ने बिना मांगे ही उन्हें सब कुछ अर्पण कर दिया। समापन पर भजनों पर भक्तों ने नृत्य कर प्रभु की आराधना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें