कानपुर में व्हाट्सएप ग्रुप में एक समुदाय विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में ग्रुप एडमिन अनुराग मिश्रा और टिप्पणी करने के आरोपी यशोदा नगर निवासी हिमांशु कुमार को नौबस्ता पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया।
गत मंगलवार को व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मछरिया में भीड़ ने हंगामा किया था। पुलिस ने हंगामे के बाद हिमांशु और अनुराग मिश्रा को गिरफ्तार किया था।
गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वो मोबाइल भी बरामद कर लिया है जिससे टिप्पणी की गई थी।